Taja Report

एसडी कॉलेज ऑफ़ लॉ मे नवसंवतसर 2083 का हवन से स्वागत

मुज़फ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ़ लॉ, मुज़फ्फरनगर मे आज भारतीय नवसंवतसर का स्वागत प्रो० महावीर जी आर्य पूर्व विभागाध्यक्ष, कला विभाग, डी० ए० वी० (पी० जी०) कॉलेज, मुज़फ्फरनगर के सानिध्य में हवन द्वारा हुआ। उन्होंने विश्व कल्याण तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ हवन में आहुति देकर सर्व कल्याण की कामना के साथ परस्पर शुभकामनाएं देते हुए विक्रम संवत 2083 का स्वागत किया I इस अवसर पर प्रो० महावीर जी ने कहा कि वर्तमान सृष्टि की आयु 1,96,08,53,126 वर्ष की हो चुकी है यह गणना पूर्णतया वैज्ञानिक नियमों पर आधारित है I इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग ने कहा कि हवन हमारी परंपराओं में मुख्य है प्रत्येक शुभ कार्य का आरंभ और समापन हवन से ही किया जाता है I कॉलेज निदेशक मंजू मल्होत्रा ने कहा कि हवन किस प्रयोजन से किया जा रहा है यह महत्वपूर्ण हैl इस अवसर पर डॉ. मुकुल गुप्त ने कहा कि हवन प्रत्येक क्रिया का वह माध्यम हैं जो हमें प्रकृति से साक्षात्कार करवाता है और हवन के माध्यम से हम अपनी सुखद भविष्य के लिए उसमे आहुति देने के साथ साथ हम प्रकृति के उन पांच तत्वों के प्रति अपना आभार प्रकट करते हैं जिससे हमारे शरीर का निर्माण हुआ है I हवन का समापन प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ I अन्त में कॉलेज चेयरमैन अशोक सरीन तथा कॉलेज सचिव विनोद कुमार संगल ने कहा कि हवन से हम भारतीय संस्कृति के प्रति नतमस्तक होते हैं और नव वर्ष में सभी अपने उद्देश्यों को पूरा करें ऐसी आशा वे परमात्मा से करते हैं।

कॉलेज स्टाफ से डॉ. अमित चौहान, डॉ. प्रीति चौहान, छवि जैन, पूनम शर्मा, बीता गर्ग, डॉ. अभिनव गोयल, अनिता सिंह, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, अमित त्यागी, वैभव कश्यप, अमित भारद्वाज, प्रीती दीक्षित, विपुल कुमार, डॉ. दीपक मलिक, उमेशचंद त्रिपाठी, शुभम सिंघल एवं मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित रहेl सार्थक, अनुज, दिनेश, मोहित, रितिक, यश, अनु, मनु, सत्यम, भवयांश, गौरव, अक्षित, कार्तिक, यश, आशीष, अर्जुन, कृष्णा, निखिल, वैभव, आकृति, रीतिका, जोया, लक्षित, आरिश, आँचल, आर्यन, विशु, निशांत, कशिश, कुमकुम, परी आदि छात्र-छात्राओं का हवन में योगदान रहाl

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *