Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एसडी कॉलेज ऑफ़ लॉ में हुआ दीक्षारम्भ

मुजफ्फरनगर। आज एसडी कॉलेज ऑफ़ लॉ में बीएएलएलबी के नवागंतुक छात्र- छात्राओं का दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि डॉ वी. के. गर्ग पूर्व विभागाध्यक्ष, डी. ए. वी. कालेज, मुजफ्फरनगर, कालेज प्राचार्या डा0 रेणु गर्ग और कालेज डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा ने संयुक्त रुप से दीप प्रजव्वलित कर किया l

इस अवसर पर दिव्यांशी सिंह ने सरस्वती आराधना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि डॉ वी. के. गर्ग ने नए छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधि व्यवसाय ऐसा प्रोफेशन है जिसे समाज में सर्वाधिक प्रतिष्ठा प्राप्त है, उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधि व्यवसाय को करियर बनाने के लिए निरंतर अभ्यास की आवश्यकता है इस अवसर पर उन्होंने अपने संस्मरण सभी सुनाकर विधि व्यवसाय की महत्ता पर प्रकाश डाला l

कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रेणु गर्ग ने कहा कि कॉलेज में नए छात्र छात्राओं स्वागत हैl इसके लिए उन्हें अपने वरिष्ठ छात्र छात्राओं से प्रेरणा लेनी चाहिये और यह सीखना चाहिये कि निरंतर अभ्यास से वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैंl

डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा ने कहा कि वह सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहती है कि निरंतर अनुशासन से और स्वाध्याय से वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रीति लौर और वैभव कश्यप के द्वारा किया गयाl

दीक्षारम्भ कार्यक्रम के दौरान ही विश्वविद्यालय द्वारा घोषित पांच वर्ष के परिणामो के आधार पर कॉलेज टोपर में भावना ने पहला निष्ठां ने दूसरा एवं रीशंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त कियाl कक्षावार परिणामो में पहले स्थान पर मुस्कान, वैभवी, दिव्यांशी त्यागी, हिमानी दुसरे स्थान पर हुमा, आशु, माही, अंशिका, तनु, तीसरे स्थान पर आलिमा, दिव्यांशी, ख़ुशी, सलोनी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l

कॉलेज स्टाफ से डॉ. मुकुल गुप्त, डॉ. अमित चौहान, छवि जैन, पूनम शर्मा, बीता गर्ग, डॉ. अभिनव गोयल, अनिता सिंह, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, अमित त्यागी, अमित भारद्वाज, प्रीती दीक्षित, विपुल कुमार, डॉ. दीपक मलिक, उमेशचंद त्रिपाठी, शुभम सिंघल एवं मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित रहे ।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *