मुजफ्फरनगर । आज एसडी कॉलेज ऑफ़ लॉ में बी०कॉम०एलएल०बी० के नवागंतुक छात्र- छात्राओं का दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि प्रो0 राजीव कुमार ऐरन, पूर्व विभागाध्यक्ष, डी. ए. वी. कालेज, (पी0 जी0), मुजफ्फरनगर, एसडी कॉलेज ऑफ़ लॉ के सचिव श्री विनोद संगल, कालेज प्राचार्या डा0 रेणु गर्ग और कालेज डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा ने संयुक्त रुप से दीप प्रजव्वलित कर किया l
इस अवसर पर हिमांशी कालरा ने सरस्वती आराधना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि डॉ राजीव कुमार ऐरन ने कहा कि दीक्षारंभ वह सुंदर क्षण है, जब विद्यार्थी अपने भीतर एक नई ऊर्जा, नया संकल्प और जीवन के मूल्यों को आत्मसात करने की शुरुआत करते हैं, कॉलेज की दहलीज़ पर रखा गया पहला कदम और दीक्षारंभ का यह पावन अवसर आपके सुनहरे भविष्य की नींव बनता है इस अवसर पर उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण सुनाकर विधि व्यवसाय की महत्ता पर प्रकाश डाला l एस0 डी0 कॉलेज ऑफ़ लॉ के सचिव ने कहा कि उन्हें छात्र-छात्राओ के परीक्षा परिणामों को देख कर गर्व का अनुभव हो रहा हैं की उन्होंने अपने अथक परिश्रम से अपने को सर्वोपरि रखा हैं भविष्य में भी वे ऐसा करेंगे ऐसा उन्हें विश्वास हैंl
कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रेणु गर्ग ने कहा कि कॉलेज में नए छात्र छात्राओं स्वागत हैl “दीक्षारंभ केवल शिक्षा का नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और नए संकल्पों का प्रारंभ है।” इसके लिए उन्हें अपने वरिष्ठ छात्र छात्राओं से प्रेरणा लेनी चाहियेl
डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहती है कि दीक्षारंभ वह पहली सीढ़ी है, जो नए छात्रों को संस्थान के संस्कारों, संस्कृति और उनके सही मार्गदर्शकों से जोड़ती है। कार्यक्रम की व्यवस्था अध्यापक विपुल कुमार द्वारा एवं संचालन अध्यापक वैभव कश्यप के द्वारा किया गयाl
दीक्षारम्भ कार्यक्रम के दौरान ही विश्वविद्यालय द्वारा घोषित तीन वर्ष के परिणामो के आधार पर कॉलेज टोपर में कीर्ति ने पहला अंशिका पाल ने दूसरा एवं अवनि भारद्वाज ने तीसरा स्थान प्राप्त कियाl कक्षावार परिणामो में पहले स्थान पर वंशिका गोयल, श्रद्धा वशिष्ठ, निकिता काम्बोज, हिमांशी कालरा तथा दुसरे स्थान पर वंशिका, गायत्री सोनी, वंशिका मिठारिया, ख़ुशी गोयल एवं तीसरे स्थान पर अनन्या तायल, कनिष्का सिंह, अंजलि धीमान, अरहम खान रहे जिन्हे मुख्य अतिथि प्रो0 राजीव कुमार ऐरन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l
कॉलेज स्टाफ से डॉ. मुकुल गुप्त, डॉ. अमित चौहान, छवि जैन, पूनम शर्मा, बीता गर्ग, डॉ. अभिनव गोयल, अनिता सिंह, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, अमित त्यागी, अमित भारद्वाज, प्रीती दीक्षित, विपुल कुमार, डॉ. दीपक मलिक, उमेशचंद त्रिपाठी, शुभम सिंघल एवं मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित रहे ।


