Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एसडी कॉलेज आफ लॉ में यूनिवर्सिटी टॉपर को सम्मानित किया गया 

मुजफ्फरनगर । आज एसडी कॉलेज ऑफ़ लॉ में एलएलबी के नवागंतुक छात्र- छात्राओं का दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार गर्ग पूर्व डीन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डी. ए. वी. कालेज, (पी0 जी0), मुजफ्फरनगर, एस0 डी0 कॉलेज ऑफ़ लॉ के चेयरमैन श्री अशोक सरीन, सचिव श्री विनोद संगल, कालेज प्राचार्या डा0 रेणु गर्ग और कालेज डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा ने संयुक्त रुप से दीप प्रजव्वलित कर किया l

 

इस अवसर पर दिव्यांशी सिंह ने सरस्वती आराधना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार गर्ग ने कहा कि दीक्षारंभ एक आमंत्रण है—जिज्ञासा को पंख देने का, सवालों को उड़ान देने का और खुद को भविष्य के योग्य बनाने का। यहाँ से शुरू होता है सपनों को हकीकत में बदलने का सफर; खुद पर भरोसा रखिए, क्योंकि आपका असली मुकाबला सिर्फ आपसे है। इस अवसर पर उन्होंने विधि व्यवसाय की महत्ता पर प्रकाश डाला l एस0 डी0 कॉलेज ऑफ़ लॉ के सचिव श्री विनोद संगल ने कहा कि दीक्षारंभ ज्ञान की दहलीज पर रखा पहला कदम, कल की बड़ी सफलताओं की मजबूत नींव बनता है।

कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रेणु गर्ग ने कहा कि डिग्री तो केवल एक कागज का टुकड़ा है, दीक्षारंभ तो वास्तविक जीवन के मंच पर अपनी अनूठी पहचान बनाने की कला है। पुरानी सीमाओं को पीछे छोड़, संभावनाओं के नए क्षितिज को छूने का नाम ही दीक्षारंभ है।

डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहती है कि दीक्षारंभ केवल कक्षाओं में प्रवेश नहीं है, बल्कि अपनी असीमित क्षमताओं को पहचानने और खुद को गढ़ने का एक पवित्र अनुष्ठान है। कार्यक्रम की व्यवस्था अध्यापक अमित त्यागी द्वारा एवं संचालन अध्यापक वैभव कश्यप के द्वारा किया गयाl

यूनिवर्सिटी टॉपर खुशी पुत्री विभोर कालखंडे को मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार गर्ग द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l कॉलेज की प्रबंध समिति द्वारा छात्रा को प्रोत्साहन राशि चेक के माध्यम से दी गई l

दीक्षारम्भ कार्यक्रम के दौरान ही विश्वविद्यालय द्वारा घोषित तीन वर्ष के परिणामो के आधार पर कॉलेज टोपर में खुशी ने पहला बुशरा ने दूसरा एवं अनम चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त कियाl कक्षावार परिणामो में पहले स्थान पर शिवेन सिंह, अंशिका शर्मा, पार्थ राजपूत, तथा दूसरे स्थान पर अनम चौधरी, ऐकांक्षी गर्ग, हर्ष भारद्वाज एवं तीसरे स्थान पर बुशरा, मुकुल माहेश्वरी, साक्षी अहलावत रहे जिन्हे मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार गर्ग द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l

कॉलेज स्टाफ से डॉ. मुकुल गुप्त, डॉ. अमित चौहान, डॉ. प्रीति लौर, छवि जैन, पूनम शर्मा, बीता गर्ग, डॉ. अभिनव गोयल, अनिता सिंह, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, अमित भारद्वाज, प्रीती दीक्षित, विपुल कुमार, डॉ. दीपक मलिक, उमेशचंद त्रिपाठी, शुभम सिंघल एवं मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित रहे ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *