मुजफ्फरनगर । एसडीएम सदर निकिता शर्मा के साथ बातचीत विफल होने के बाद देर रात बारह घंटे बाद भी किसानों का नदी के अंदर कमर तक पानी में धरना जारी रहा।
देर रात गांव सिकंदरपुर के हिंडन नदी पर एसडीएम सदर निकिता शर्मा ग्रामीणों से वार्ता करने के लिए पहुंची थीं। काफी देर वार्ता हुई लेकिन वार्ता विफल रही। प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट आए, नदी में धरना प्रदर्शन जारी है। धरने का नेतृत्व कर रहे भाकियू नेता विकास शर्मा का कहना है कि बार बार झूठे आश्वासन से वे दुखी हैं। ठोस समाधान होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
Author: Taja Report
Post Views: 14


