Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एसटीएफ इंस्पेक्टर की शहादत पर योगी दुखी, परिवार को 50 लाख देने का ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद शामली में अपराधियों के साथ साहसिक मुठभेड़ में कर्तव्यपालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद मेरठ निवासी उ0प्र0 एस0टी0एफ0 के निरीक्षक सुनील कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सीएम ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा। शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा गृह जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद सुनील कुमार के नाम पर करने की घोषणा की। सीएम ने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *