Access denied एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया - Taja Report

Taja Report

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का किया गया वार्षिक निरीक्षण, सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सलामी गार्द द्वारा महोदय को सलामी दी गयी तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित आगुन्तक कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई। तदोपरान्त महोदय द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आई.जी.आर.एस. कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रिकॉर्ड रुम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेन्टर, स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय आदि शाखाओं आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा शाखाओं में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्यों की जानकारी की गयी तथा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने तथा कार्यालय रिकॉर्ड को दुरस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा निरीक्षण के दौरान शाखाओं के अभिलेखों के रख-रखाव को चेक किया गया तथा साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्य समय से सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा निरीक्षण के दौरान पाई गयी कमियों को तत्काल पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया । एसएसपी द्वारा कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया तथा सम्बन्धित को उनका निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet