Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एसएसपी ने 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धापूर्वक अर्पित किए गए श्रद्धासुमन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा सहित पुलिस अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सलामी दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को दिलाई गई सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा एवं देश की एकता-अखंडता की शपथ, 15 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक से किया गया सम्मानित।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ मिश्रा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री अनुराग, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह, पीआरओ श्री जसवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा सलामी दी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक म द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कम्बल वितरित किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक/उत्कृष्ट सेवा पदक से जनपद के 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाकार्यों की प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने आचरण एवं कर्तव्य में आत्मसात करते हुए राष्ट्र एवं समाज की सेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया गया

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *