Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एसएसपी ने खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ कर पुरस्कार बांटे

मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा मेडिकल कॉलेज, बेगराजपुर में किया गया खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। 

बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में प्रतिवर्ष विद्यार्थियों के मध्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 23.09.2024 को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित थे। सर्वप्रथम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री रोहतास सिंह यादव द्वारा महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा मशाल प्रज्वलित कर वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के मध्य एथलेटिक्स, फुटबाल, क्रिकेट, बैडमिन्टन आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महोदय द्वारा खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाडियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महोदय द्वारा अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और स्वस्थ शरीर के लिये खेल भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यार्थियों को शैक्षिक गतिविधि के इतर खेल प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिये क्योंकि खेलों के माध्यम से स्वस्थ शरीर के साथ-साथ व्यक्ति में नेतृत्व करने की क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता आदि अन्य कुशलताओं का भी विकास होता है।

खेल प्रतियोगिताओं के शुभारम्भ के अवसर पर डॉ0 श्रुति सिंघल, डॉ0 संजय वर्मा व डॉ0 रवि वशिष्ठ सहित कॉलेज के अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *