Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एसएसपी ने किया बाढ प्रभावित बैराज का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना रामराज क्षेत्र अर्न्तगत बैराज (मुजफ्फरनगर-बिजनौर) एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

देर रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा थाना रामराज क्षेत्रांतर्गत स्थित बैराज एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मौके की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा बाढ़ संभावित स्थानों, प्रभावित गांवो एवं संबंधित सुरक्षा उपायों का अवलोकन करते हुए मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही महोदय द्वारा बाढ़ प्रभावित व संभावित क्षेत्रों में सतत गश्त व प्रभावी निगरानी करने, राहत व बचाव कार्यों हेतु पुलिस बल को सतर्क अवस्था में तत्पर रखने, आपदा प्रबंधन, राजस्व, स्वास्थ्य व अन्य विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने आदि निर्देश दिये गये। साथ ही महोदय द्वारा बताया गया कि आमजन को किसी भी प्रकार की अफवाह से दूर रहने हेतु जागरूक किया जाए एवं पुलिस सहायता हेतु कंट्रोल रूम नंबर/थाना प्रभारी से संपर्क बनाए रखने को प्रेरित किया जाए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री यतेन्द्र सिंह नागर, थानाध्यक्ष रामराज श्री सुनील कसाना सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *