मुज़फ्फरनगर । दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए रालोद कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
धरने पर बैठे रालोद के प्रदेश महासचिव अजित राठी के साथ कार्यकर्ता वकीलों का भी जमावड़ा लग गया। बताया जाता है कि एसएसपी कार्यालय पर किसी मामले को लेकर मिलने आये थे। इसी दौरान नोक-झोंक हुई और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। रालोद के जिला अध्यक्ष संदीप मलिक अपने कार्यकर्ताओं को समझाने में लगे रहे। लेकिन रालोद महासचिव अजीत राठी व कार्यकर्ता धरने से उठने को नहीं तैयार दिखे।
Author: Taja Report
Post Views: 15


