मुजफ्फरनगर । आगामी त्यौहारों को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र बुढाना में फ्लैग मार्च कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस बीच रात के मामले में 700 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रोड जाम करने और हंगामा करने के आरोप में यह कार्यवाही की गई है।
बुढ़ाना थाना क्षेत्र में बीती रात की घटना के बाद आगामी त्यौहारों को जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल सम्पन्न कराने, आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र बुढाना के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र, संवेदनशील व भीड-भाड वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रमणशील रहने, बाजारों व भीड-भाड वाले स्थानों पर नियमित गश्त करने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करने, जनपद में विधानसभा उप-निर्वाचन के दृष्टिगत लागू आचार संहिता का उल्ंधन करने वालो/सामप्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/हुडदंग करने वालों पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर सभी को त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने व अफवाह की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी। फ्लैग मार्च के दौरान एसडीएम बुढाना राजकुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना आनन्द देव मिश्र सहित पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


