मुजफ्फरनगर। अल्पसंख्यक आरक्षण कोटे से एमबीबीएस में प्रवेश पाने के लिए एक हिंदू युवक ने बौद्ध बन कर फर्जी जाति प्रमाण पत्र हासिल कर लिया। जांच में सामने आया कि नियमों का पालन किये बिना प्रमाण पत्र बनवाया गया। शासन के निर्देश पर युवक का अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया। जांच में पता चला कि एक निजी मेडिकल विश्वविद्यालय ने हिंदू से बौद्ध धर्म अपनाने वाले ऐसे 20 छात्रों को प्रवेश दिया था। प्रदेश में अल्पसंख्यक कोटे से एमबीबीएस एडमिशन में बड़ा घोटाला सामने आया है। डॉक्टर बनने के लिए अभ्यर्थियों ने बौद्ध धर्म अपना लिया। अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र भी बनवा लिया। मेरठ के एक विश्वविद्यालय में ऐसे ही 20 मामले सामने आए। शिकायत के बाद जांच कराई गई तो फर्जी अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र से एमबीबीएस में प्रवेश पाने वालों में एक युवक जनपद का पाया गया। उसने बौद्ध धर्म का फर्जी सर्टिफिकेट बनवा लिया।


