Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एमडीए ने 55 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित कालोनी को ध्वस्त कर दिया

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा 02 स्थलों पर लगभग 55 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध पुनः ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। 

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र बुढाना में उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० श्रीमती कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 28.08.2024 को अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता श्री जितेन्द्र कुमार, महेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार, परमेन्द्र कुमार आदि, खसरा नं0-2737 से 2753, बडौत रोड, त्यागी पैट्रोल पम्प के पास, बुढाना द्वारा लगभग 25 बीघा एवं श्री प्रवेश त्यागी, राकेश त्यागी पुत्रगण जयप्रकाश त्यागी विकासकर्ता सादा पुत्र मोना मौहम्मद, खसरा नं0- 1368, 1369, 1300 पुरानी तहसील रोड, बुढाना द्वारा लगभग 30 बीघा में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।आज मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 02 स्थलों पर लगभग 55 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध पुनः ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *