मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र शामली के अन्तर्गत उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० श्रीमती कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में तथा श्री आदित्य प्रजापति, सचिव, विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में आज दिनांक 09.08.2024 को भू-स्वामी/अवैध प्लॉटिगकर्ता श्री मनोज जैन द्वारा शिव विहार कालोनी के सामने, कैराना रोड शामली में लगभग 05 बीघा, मौ० शमीम द्वारा निकट रामपुरम, कैराना रोड शामली में लगभग 05 बीघा, मूलचन्द जैन डवलपर्स व सन्नी जैन आदि द्वारा मौहल्ला शिव विहार कालोनी के सामने, कैराना रोड शामली में लगभग 17 बीघा, एवं श्री सन्नी जैन द्वारा नहर पटरी रोड शामली में लगभग 10 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। इसके अतिरिक्त अवैध कालोनाईजर के विरूद्ध सम्बन्धित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
अतः आज दिनांक 09.08.2024 को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 04 स्थलों पर लगभग 37 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रही।


