Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एमडीए द्वारा विकसित महाराजा परीक्षित हैप्पीनेस पार्क का लोकार्पण मंत्री अनिल कुमार व कपिल देव अग्रवाल ने किया

मुजफ्फरनगर । जीआईसी ग्राउंड में एमडीए द्वारा विकसित महाराजा परीक्षित हैप्पीनेस पार्क का लोकार्पण आज दिनांक 26.01.2025 को अनिल कुमार,  केबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उ० प्र० सरकार,  कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा उद्यमशीलता कौशल विकास, उ०प्र० सरकार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वीर पाल निर्वाल के कर कमलों द्वारा किया गया। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मीणा के कुशल नेतृत्व में विकसित महाराजा परीक्षित हैप्पीनेस पार्क के अंतर्गत फाउंटेन, सेल्फी वॉल, लाइट,साउंड इत्यादि व्यवस्था के साथ-साथ कारगिल शहीद स्मारक, टॉय–ट्रेन, चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिम इत्यादि की भी व्यवस्था की गई है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत श्री संदीप भांगिया, मुख्य विकास अधिकारी एवं श्री आदित्य प्रजापति, सचिव, मु०वि०प्रा०, श्री विकास कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्राधिकरण का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। जनपदवासियों द्वारा प्राधिकरण द्वारा विकसित इस मनोरंजन स्थल में भरपूर उत्साह व हर्षोल्लास के बढ़–चढ़कर कर हिस्सा लिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *