मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के ललित कला विभाग के एमएफए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने माँ शाकुम्बरी विश्वविद्यालय के परीक्षा फल में सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा घोषित किये गये परीक्षा परिणाम में एमएफए प्रथम सेमेस्टर में अप्लाईड आर्टस से मुक्ता सैनी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, केशव गर्ग ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं जिज्ञासा जोशी ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमएफए प्रथम सेमेस्टर में ड्राइिंग एंड पेंटिंग से मेहरीन अंजुम ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं पलपल ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा शीतल रानी ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षक व् परिजनों को दिया। एमएफए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बताया की उन्होंने परीक्षा की तयारी पूर्ण लगन और मेहनत से की है। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के चेयरमैन डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा की निरंतर कठिन परिश्रम से ही सफलता संभव हो पाती है। अतः युवाओं को निरंतर सफलता प्राप्ति के प्रयास करते रहना चाहिए।
श्री राम कॉलेज के ललित कला विभाग के निदेशक डॉ मनोज धीमान ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की तथा विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका की सहराना की। श्री राम कॉलेज के ललित विभाग के विभागाध्यक्षा मीनाक्षी काकरान एवं प्रवक्ता रजनीकांत, बिन्नू पुंडीर, अनु नायक, रीना त्यागी, मयंक सैनी, अजित मन्ना और सोनी श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।


