Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं लडखडाई

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) के बैनर तले एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। राजकीय जिला चिकित्सालय पुरुष एवं जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और अनेक मरीज इलाज एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य स्थिति में लाने में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।
कई स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरे दिन ताले लटके रहे, जिसके कारण मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कामकाज ठप रहा, जबकि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्टिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हुए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *