Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एडीएम वित्त तथा उप जिलाधिकारी सदर ने रैन बसेरो एवं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महोदय श्री गजेंद्र कुमार ने उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा के साथ रेलवे स्टेशन स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित रेन बसेरे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां साफ सफाई एवं उपलब्ध बेड की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संचालक को प्रतिदिन साफ-सुथरे बेड की व्यवस्था के साथ शौचालय को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए तथा रैन बसेरो में निवासरत व्यक्ति को निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने रेन बसेरा में रुक रहे व्यक्तियों से बातचीत कर वहां की व्यवस्था भी जानकारी की प्राप्त की जिसमें यात्रियों द्वारा संतोष जनक स्थिति से अवगत कराया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा शेल्टर होम के पास ही अलाव ताप रहे व्यक्तियों से भी प्रशासन की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं प्रतिदिन अलाव जलाने के संबंध में संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया जहाँ उनके द्वारा स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में सो रहे यात्रियों को शेल्टर होम की सुविधा के संबंध में जानकारी प्रदान की एवं उनको राजस्व कर्मियों द्वारा शेल्टर होम में भिजवाया गया तथा स्टेशन मास्टर से यात्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं ऐसे यात्री जो खुले में इंतजार कर रहे हो या सो रहे हो उनको शेल्टर होम में निवास हेतु प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह एवं हरिंदर सिंह तथा क्षेत्रीय लेखपाल एवं अन्य राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *