Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने तहसील जानसठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

मुजफ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा तहसील जानसठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह व उप जिलाधिकारी जानसठ श्री जयेन्द्र सिंह द्वारा तहसील जानसठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस‚ विकास आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।  उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार जानसठ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *