Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने परखी कांवड़ मार्ग की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय द्वाराअपनी टीम के साथ खतौली‚ नहर पटरी मार्ग पहुंचकर कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

कावंड यात्रा 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक *22 जुलाई 2024* को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ खतौली‚ नहर पटरी मार्ग पर पहुंचकर कावड़ यात्रियों के लिए की जा रही तैयारी एवं उनके विश्राम हेतु लगाई जा रहे पंडाल, मेडिकल कैंप, वॉच टावर एवं घाट पर कावड़ यात्रियों के स्नान की दृष्टिगत समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।  अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा संबधित अधिकारियो को निर्देशित करते हुआ कहा कि कांवड मार्ग को साफ सुथरा व गढ्ढा मुक्त करते हुए दायित्वो का पालन करे। इसी क्रम में महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवडियों की सुरक्षा के दृष्टिगत मार्ग मे लगे शिविरो पर फर्स्ट ऐड सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए तथा मार्ग मे वितरित किये जाने वाला भोजन भी अपने मानको पर खरा हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखे।  निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खतौली‚ श्रीमती अपूर्वा यादव व क्षेत्राधिकारी खतौली सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी ⁄ कर्मचारी मौजूद रहे। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *