मुजफ्फरनगर। हाईवे पर कांवड़ियों की कतार के साथ शिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारिया तेज हो गई हैं।
शिवरात्रि की कांवड़ को लेकर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को 26 फरवरी शिवरात्रि से पहले तैयारियों को संपूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए। शिव चौक से पुरकाजी उत्तराखंड बोर्डर तक दोनों अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग का औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को बारीकी से जांच की गई।
Author: Taja Report
Views: 19


