Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एचआईवी संक्रमित लुटेरी दुल्हन के संबंध वाले तीन लोगों को मिला एड्स, यूपी व उत्तराखंड में हड़कंप

मुजफ्फरनगर । पांच शादियां रचा चुकी और अनेक लोगों के साथ दैहिक संबंध बना चुकी जेल में बंद महिला के एचआईवी पॉजिटिव मिलने के बाद उन लोगों में हड़कंप मचा हुआ है जो उसके साथ रिश्ता बना चुके हैं। इनमें तीन के एचआईवी ग्रस्त मिलने की खबर है।

तितावी पुलिस ने 6 मई को लुटेरी दुल्हन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार लुटेरी दुल्हन ने तितावी पुलिस की पूछताछ में कबूल किया था कि वह अपने गैंग के साथ पांच लोगों से शादी कर चुकी है। इसके अलावा उसके सम्पर्क इस दौरान कुछ अन्य लोग भी रहे थे। महिला के एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही लोगों ने अपने टेस्ट कराए हैं। जिसके बाद तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस मामले को यूपी व उत्तराखंड के उन लोगों में हड़कंप मचा हुआ है जो इस महिला के संपर्क में रहे हैं।

जेल में बंद लुटेरी दुल्हन ने खुद जेल प्रशासन को अपने एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उसके बाद एआरटी पोर्टल पर उसकी जांच कराई गयी तो वह एचआईवी संक्रमित मिली। अब उक्त महिला का उपचार जिला अस्पताल के एचआईवी सेंटर पर कराया जा रहा है। पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि उसका गैंग बिचौलियों के माध्यम से शादी कराता है। इसके लिए पहले पैसा वसूला जाता था और शादी के बाद लुटेरी दुल्हन रात्रि में परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखा जेवरात व नकदी लेकर फरार हो जाती थी। पिछले दिनों तितावी थाना क्षेत्र के गांव खेडीदुधाहेडी निवासी एक व्यक्ति ने उससे शादी की थी। शादी के दो दिन बाद वह घर का सामान समेटकर फरार हो गयी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में पहुंचने के बाद उसने जेल प्रशासन के सामने खुद के एचआईवी संक्रमित होने की बात बताई थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने एआरटी पोर्टल पर जांच कराई तो उसकी बात सहीं निकली। लुटेरी दुल्हन के एचआईवी संक्रमित होने का खुलासा होने पर यूपी और उत्तराखंड में उससे सम्पर्क में आने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इन लोगों का पता लगाकर उनकी जांच कराई जा रही है। अभी तक तीन ऐसे लोग संक्रमित पाए गये हैं जो उक्त महिला के संपर्क में रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *