Taja Report

एग्जिट पोल के बाद दूसरा तोहफा, अमूल दूध दो रुपए लीटर महंगा

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होते ही दूध विक्रेता कंपनी अमूल ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। टोल दरें बढाने के बाद देश को यह दूसरा तोहफा मिला है।

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की घोषणा की है। इसके साथ ही देश भर में अमूल दूध की एक लीटर थैली की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएगी।
जीसीएमएमएफ के एमडी जयेन मेहता ने कहा कि 3 जून से अमूल दूध के सभी प्रकारों के दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। दरअसल, जीसीएमएमएफ ‘अमूल’ ब्रांड के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन करता है। पिछली बार जीसीएमएमएफ ने फरवरी 2023 में दूध की कीमत बढ़ाई थी। मेहता ने कहा कि किसानों को उनकी बढ़ी हुई उत्पादन लागत की भरपाई के लिए यह बढ़ोतरी जरूरी है। ताजा बढ़ोतरी के साथ 500 मिली अमूल भैंस दूध 36 रुपये, 500 मिली अमूल गोल्ड दूध 33 रुपये और 500 मिली अमूल शक्ति 30 रुपये हो गई हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *