मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा फर्जी जीएसटी फर्म का गठन/संचालन कर फर्जी बिल तैयार करते हुए राजस्व को क्षति पहुंचाने के अभियोग में वांछित व प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 मोबाइल फोन, 01 जियो सिम कार्ड एवं फर्जी जीएसटी फर्मों के फर्जी बिलों की प्रतियां बरामद की हैं।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि 19 अक्टूबर 2025 को राज्य कर अधिकारी खण्ड-4 मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि इन्तयाज पुत्र सादुल्ला खान निवासी मोईउद्दीनपुर मुजफ्फरनगर द्वारा फर्जी फर्म चलाकर बन्द हुई फर्माे के साथ लेन-देन दिखाकर राजस्व की हानि की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0- 524/2025 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। 21 सितंबर को 2026 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित व प्रकाश में आये 02 अभियुक्तगण को जानसठ रोड से लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 03 मोबाइल फोन, 01 जियो कम्पनी का सिम कार्ड तथा मोबाइल फोन से प्राप्त फर्जी जीएसटी फर्मों के फर्जी बिलों की प्रतियां एवं अन्य दस्तावेजबरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम इन्तयाज पुत्र सादुल्ला खान, निवासी ग्राम मोईदीनपुर, थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर, हाल पता शाहबुद्दीनपुर रोड, लद्दावाला, थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 26 वर्ष व सलमान पुत्र निसार अहमद, निवासी 530 खालसा पट्टी सुजडू, थाना खालापार, जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 29 वर्ष बताए गए हैं।


