दिल्ली। दिल्ली के तिलकनगर में एक तरफा प्यार में जिम ट्रेनर मोहम्मद इमरान ने 21 साल की हिंदू युवती मुस्कान की चाकुओं से गोदकर की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव आक्रोश है। तमाम संगठनों ने हत्यारे का फुल एनकाउंटर करने की मांग की है। घटना के बाद हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे। , मुस्कान पढ़ाई भी कर रही थी और पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी। सीसीटीवी फुटेज में इमरान बहुत ही बेदर्दी से मुस्कान के शरीर पर चाकुओं से हमला कर रहा है।आरोपी युवक वेस्ट दिल्ली के ही एक जिम में ट्रेनर बताया जा रहा है। मुस्कान के जानकारों ने बताया कि वह चाकू लेकर लड़की के घर पर सेकंड फ्लोर पर पहुंचा और हमला किया है। मुस्कान तिलक नगर थाना के महावीर नगर इलाके में रहती थीं। उनकी चीख पुकार सुनकर लोग वहां पर पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था। खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वारदात की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, मौके पर पुलिस कंट्रोल रूम की टीम पहुंची। उसके बाद तिलक नगर थाना जिला की ऑपरेशन सेल की टीम भी जांच के लिए पहुंची। हालांकि इस मामले में वेस्ट जिला पुलिस के डीसीपी की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। लड़की के परिवार वाले भी इस मामले को लेकर कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं।

