Taja Report

एक किशोरी ने 19 लोगों को किया HIV संक्रमित, कई की पत्नियां भी पॉजिटिव

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के रामनगर इलाके में पांच महीने में 19 लोग एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि अधिकांश लोग एक किशोरी के साथ संपर्क में आए थे. स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि युवती के संपर्क में आए अन्य लोग भी एचआईवी संक्रमित हो सकते हैं. वहीं एचआईवी संक्रमित कई लोगों की पत्नियां भी पॉजिटिव पाई गई है,स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब एचआईवी संक्रमित सभी लोगों की काउंसलिंग शुरू कर दी है. साथ ही उनका इलाज भी किया जा रहा है. नैनीताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश पंत बताया कि नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में पिछले 4 सालों में 75 एचआईवी पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं, लेकिन इस साल अप्रैल महीने से लेकर अभी तक एचआईवी संक्रमित के 19 मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया।

स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया है कि इस साल एचआईवी पॉजिटिव युवा ज्यादा हैं. बताया जा रहा है कि एचआईवी पॉजिटिव ज्यादातर लोग एक किशोरी के संपर्क में आए हैं. कहा जा रहा है कि किशोरी ड्रग्स एडिक्ट है. युवक ड्रग्स का लालच देकर उसके संपर्क में आए हैं, जहां संपर्क में आए लोगों की तबीयत खराब होने पर जब उन्होंने जांच कराई तो एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *