मुजफ्फरनगर । देर रात मंसूरपुर इलाके के बुपाडा गांव में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर फायरिंग करते हुए खनन माफिया फरार हो गए।
बुपाडा मे खनन करने वालों और ग्रामीणों के बीच हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक कार, दो डंपर और जेसीबी छोड़, खनन करने वाले फरार हो गए। ग्रामीणों नें फायरिंग का भी आरोप लगाया।
Author: Taja Report
Views: 30


