Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एक करोड़ की ठगी में शामिल एक और शातिर गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निवेश में अधिक लाभ दिलाने के नाम पर ₹1,01,02,000/- की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। साथ ही ठगी गई धनराशि में से ₹23,00,000/- फ्रीज कर पीड़ित के खाते में वापस कराने की कार्यवाही प्रचलित है।

एसपी अपराध इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 शातिर साइबर अपराधी को मय 02 अदद मोबाईल फोन, 01 अदद लैपटाप मय चार्जर, 09 अदद एटीएम कार्ड, 03 चैकबुक, 24 चैक, 1400 रुपये नगद के गिरफ्तार किया गया।  मुकदमा वादी को फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हुई, जिसने स्वयं को गीतिका कपूर उर्फ “जीजी” बताया। बातचीत के दौरान आरोपी महिला ने विश्वास एवं भावनात्मक संबंध बनाकर मुकदमा वादी को ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं निवेश के नाम पर DGXC नामक वेबसाइट पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप एवं फर्जी लाभ दिखाकर मुकदमा वादी का विश्वास जीता तथा अलग-अलग तिथियों में कुल ₹1,01,02,000/- की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाई। वेबसाइट पर करोड़ों रुपये का फर्जी लाभ दिखाया गया, लेकिन धन निकासी के समय आरोपियों ने “फाइनल वेरिफिकेशन”, “डेटा रिपेयरिंग”, “एंटी मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस” आदि के नाम पर लगातार और धन जमा कराने का दबाव बनाया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मौहम्मद आकिब अली पुत्र सैय्यद नूर आजम निवासी दौतपुर जामिया र्उदू मेडिकल रोड सगीरा अपार्टमेन्ट थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ मूल निवासी बेलपहाड थाना झारसूगूडा, उडीसा है।

*बरामदगी का विवरण-*

*1.* 02 अदद मोबाईल फोन

*2.* 01 अदद लैपटाप मय चार्जर

*3.* 09 अदद एटीएम कार्ड

*4.* 03 चैकबुक

*5.* 24 चैक

*6.* 1400 रुपये नगद

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपने भाई सादिक, बहनोई फुजैल उर्फ फैजूल, उबैद, शहनवाज उर्फ गुड्डू तथा अब्दुल कादिर सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने वाले गैंग में शामिल है। गैंग देहरादून स्थित फ्लैट में रुककर योजनाबद्ध तरीके से लोगों के खातों में धन डलवाता था और बाद में खाताधारकों अथवा उनके चेक/एटीएम के माध्यम से रुपये निकाल लेता था। अभियुक्त ने बताया कि 21.04.2026 को अब्दुल कादिर के खाते में तीन लाख रुपये आए थे। बाद में उसके बहनोई फुजैल ने सूचना दी कि गैंग का साथी अब्दुल कादिर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया है। बहनोई के कहने पर अभियुक्त आज जेल में अब्दुल कादिर से मुलाकात कर उसे ढांढस बंधाने आया था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उक्त प्रकरण में अबतक लगभग 23 लाख रु0 फ्रीज कराकर पीडित के खाते में वापस की कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त मौहम्मद आकिब अली से बरामद 06 खातों पर 13 राज्यों से 21 शिकायतें दर्ज है, जिनमें कुल 57 लाख 96 हजार रुपये की धोखाधडी की धनराशि आयी है ।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *