Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एक्सपायर ग्लूकोन डी से लेकर शैंपू तक सब तारीख बदलकर करते थे नये

नई दिल्ली। बड़े-बड़े ब्रांड के एक्सपायर डेट सामान पर तारीख बदलकर बाजार में बेचने वाले गिरोह का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक अंबाला कैंट, हरियाणा निवासी अश्विनी कोहली (58) को गिरफ्तार किया है। वह नामी ब्रांड के खाने-पीने के सामान से लेकर बॉडी लोशन, परफ्यूम, शैंपू और दूसरे एक्सपायर सामान को भिवंडी और पुणे के कबाड़ियों से खरीदकर दिल्ली लाते थे। इन पर  मैन्युफैक्चरिंग डेट को केमिकल की मदद से साफ कर उस पर नई डेट डालकर उसे बाजार में दोबारा से उतार कर मोटा मुनाफा कमा रहा था। पुलिस ने  करीब 40 लाख रुपये से अधिक कीमत का एक्सपायर हो चुका सामान बरामद किया है। इसमें कॉम्प्लान, हॉर्लिक्स, ग्लूकॉन-डी, शैंपू, परफ्यूम, बॉडी लोशन शामिल है। वारदात में इस्तेमाल होने वाली लेजर प्रिंटिंग मशीन और कई बड़ी कंपनियों के स्टीकर व आरोपी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस को कई आरोपियों की तलाश है। अपराध शाखा के साइबर सेल को खबर मिली थी कि कुछ लोग भारतीय व विदेशी ब्रांड के एक्सपायर हो चुके सामान का धंधा कर रहे हैं। एसीपी पवन कुमार, इंस्पेक्टर विवेकानंद व अन्यों की टीम का गठन किया गया। टीम को पता चला कि आरोपी ने वेस्ट मोती बाग और सराय रोहिल्ला इलाके में प्रिंटिग की मशीन लगाने के अलावा यहां गोदाम भी बनाया हुआ है। टीम ने दोनों जगह छापेमारी की। वहां से भारी मात्रा में सामान बरामद होने के अलावा लेजर प्रिंटिंग मशीन बरामद हुई। पुलिस ने मौके से अश्विनी कोहली नामक आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने कई जगह छापे मारे और भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया। एक्सपायर हो चुके सामान को दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई कर दिया जाता था।

यह सामान हुआ बरामद…

. फॉग बॉडी स्प्रे की 1600 बोतल

. अजमल डियो की 4752 बोतल

. कॉम्प्लान के 1224 छोटे पैकेट

. हॉर्लिक्स के 360 बड़े पैकेट

. कॉम्प्लान के 30 बड़े पैकेट

. ग्लूकॉन डी के 370 छोटे पैकेट

. बीयर शैंपू की 216 बोतल

. ग्लूकॉन डी की 10800 गोलियां

. वूमेन हॉर्लिक्स 12 पैकेट बड़े वाले

. हॉर्लिक्स के दो किलो वाले 48 बॉक्स

. केएसके पॉकेट डियो की 1200 पैकेट

. पार्क एवेंयू पॉकेट डियो की 2400 बोतल

. एक लेजर प्रिंटिंग मशीन, मोबाइल और भारी मात्रा में कई कंपनियों के स्टीकर बरामद हुए हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *