लखनऊ । उo प्रo उद्योग व्यापार संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कृष्ण गोपाल मित्तल सहित वरिष्ठ पदाधिकारीयो को लोकसभा प्रभारी बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल,प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री उo प्रo सरकार नितिन अग्रवाल के निर्देशन में प्रदेश महामंत्री व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री बृजेश शुक्ला द्वारा उo प्रo में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी समर्थन के साथ जिताने हेतु उo प्रo की 80 लोकसभा सीटों के प्रभारियों की घोषणा की गई,इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर से प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी को प्रभारी लोकसभा मुजफ्फरनगर एवं प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह को प्रभारी लोकसभा कैराना नियुक्त किया गया,संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एव प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल द्वारा उo प्रo की समस्त 80 लोकसभा सीटों के प्रभारीयो की घोषणा करते हुए कहा की नवनियुक्त लोकसभा प्रभारी भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाते हुए भारी मतो से उनको विजयी बनाकर श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का काम करे एवं उनके द्वारा कहा कि उo प्रo के 80 लोकसभा सीटों के प्रभारीयो की सूची प्रदेश के समस्त जिलों के भाजपा कार्यालय पर भेज दी गई है,

