मुज़फ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी।
जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रस्तुत एजेण्डा के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। जिसके लिए अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रस्तुत समस्या जानसठ रोड पर नैराना विद्युत सब-स्टेशन की 500 मी० लिंक रोड के निर्माण हेतु एन०एच०ए०आई०, मेरठ एवं विद्युत विभाग को संयुक्त रूप से एस्टीमेट तैयार कर कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त अध्यक्ष महोदय द्वारा नैराना विद्युत उपकेन्द्र के सामने ओवरहेड लाईन शिफ्टिंग के संबन्ध में अलग से बैठक करने के निर्देश दिए गए। ग्राम वहलना स्थित जैन मंदिर के पास फैली गंदगी को तत्काल साफ करने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कहा गया। इसके अलावा बैठक में मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों को उद्यमियों के साथ मासिक बैठक करते हुए विभाग से सम्बन्धित सभी समस्याओं को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। मेरठ रोड पर अन्यत्र खड़े रहने वाले वाहनों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ को निर्देश दिये गये।अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, मु०नगर को मै० राधा गोविन्द ऑटोमोबाइल्स प्रा०लि० मु०नगर की एन०ओ०सी० / मानचित्र सम्बन्धित विभागों से आख्या लेते हुए जारी करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में मै० बी०के०टाईल्स, मेरठ रोड के समीप लिंक रोड जो पूरी तरह टूट गयी है। इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, मु०नगर ने अवगत कराया कि सम्बन्धित सडक निर्माण कार्य का आगणन तैयार कर 15वें वित्त आयोग की संस्तुति 2025-26 के अन्तर्गत स्वीकृति हेतु जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है एवं इसका टेंडर भी जारी हो चुका है।
बैठक में अध्यक्ष द्वारा सभी औद्योगिक संगठनों का आह्वान किया कि औद्योगिक आस्थान के मुख्य मार्ग पर सौन्दर्यकरण कार्य में एम०डी०ए० एवं नगर पालिका के साथ मिल कर कार्य करें।
बैठक का संचालन श्री आशीष कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा किया गया। अन्त में सधन्यवाद बैठक समाप्त की गयी।
बैठक में जिला स्तर के सभी अधिकारीगण के अतिरिक्त सभी औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।