Skip to main content

TR NEWS UP-UK

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के 51वें स्थापना दिवस पर तुलसी पार्क में दीपोत्सव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के 51वें स्थापना दिवस पर तुलसी पार्क में एक दीपोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया जिसमें सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की सहभागिता रही जिसके अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अशोक कंसल द्वारा की गई एवं संचालन जिला महामंत्री श्री श्याम सिंह सैनी एवं नगर कोषाध्यक्ष श्री अनिल तायल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया I सभी व्यापारियों को संबोधित करते हुए श्री कंसल ने कहा कि जब व्यापार मंडल खंडित दशा में था तो लाला विशंभर दयाल एवं पूर्व सांसद पं श्री श्याम बिहारी मिश्रा जी ने बनारस में गंगा घाट पर उत्तर प्रदेश के सभी व्यापार मंडलों को जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नाम से 24 दिसंबर 1974 को इसका का गठन किया I श्री कंसल ने कहा कि जिस प्रकार से सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने विभिन्न विरासतों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया ठीक उसी प्रकार से इस व्यापार मंडल का गठन किया गया I उसके बाद देश भर के व्यापार मंडलों को इकट्ठा करके पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी के द्वारा पूरे देश में भी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नाम से एक संस्था का गठन किया गया I उन्होंने बताया कि आज हम सब का सौभाग्य है कि पं श्याम बिहारी मिश्रा जी के पद चिन्हो पर चलते हुए प्रदेश भर के प्रत्येक जिले में 15 से 25 इकाइयों का हर कसबो में गठन किया हुआ है I अंत में डॉक्टर सुभाष चंद्र शर्मा जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई I मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी हिमांशु कौशिक, अजय कुमार गुप्ता, रामपाल सेन, पंकज गोयल, प्रमोद जैन, पंकज अपवेजा, शोभित गुप्ता, रित्विक मोहन, तेजपाल सिंह, प्रियंक गुप्ता, दिनेश गिरी, दीपक, रचित गोयल, आदेश गौतम, प्रवीण खेड़ा, अभिजीत सिंह गंभीर, प्रतीक शर्मा रनप्रीत सिंह, प्रशांत जुनेजा, अभिनव बत्रा, आकाश नारंग, अनिल छाबड़ा, अंकुर जैन, अशोक छाबड़ा, श्याम नारायण, अमित मित्तल, विजय कुमार सिंधी, धीरज कुमार भगत, दुष्यंत गुर्जर, सोनिया तायल, अंजू शर्मा, अलका शर्मा अनीशा भटनागर, अन्नपूर्णा देवी, शालू, सविता इत्यादि व्यापारी बंधु एवं भगिनी उपस्थिति रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *