Skip to main content

TR NEWS UP-UK

उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट पहुंचे उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे ने माल खाने और ई ऑफिस का लोकार्पण किया और कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। रजनीश दुबे के साथ सहारनपुर कमिश्नर ह्रषिकेश यशोद भास्कर भी मौजूद रहे ।

राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे का कचहरी में मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद व डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी व एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव, एसडीएम बुढ़ाना संजय सिंह, एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार के साथ सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राजस्व अध्यक्ष ने कदम का पेड़ भी कचहरी परिसर में लगाकर वृक्षारोपण किया राजस्व अध्यक्ष रजनीश दुबे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *