लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने वालों को सब्सिडी देने के लिए परिवहन विभाग ने इसका पोर्टल शुरू कर दिया है। इसमें सब्सिडी उन्हीं वाहन स्वामियों को मिलेगी, जो आनलाइन आवेदन करेंगे। सब्सिडी का लाभ करीब 50 हजार से प्रदेश के अधिक वाहन स्वामियों को मिलेगा। जुलाई में शासन ने ईवी खरीदने वालों को सब्सिडी देने के लिए आदेश जारी किया, अब पोर्टल फिर से खोला गया है। इलेक्ट्रिक वाहन पर सब्सिडी लेने के लिए उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन क्रय सब्सिडी पोर्टल (upevsubsidy.in) पर आवेदन करना होगा। सामान्य ग्राहकों को यह सब्सिडी केवल एक ही वाहन पर दी जाएगी। एग्रीग्रेटर्स/फ्लीट आपरेटरों को यह खरीद सब्सिडी अधिकतम दस दो पहिया या चार पहिया की खरीद पर और अधिकतम पांच ई-बस या ई-गुड्स कैरियर खरीदने पर दी जाएगी।
Author: Taja Report
Views: 25

