Skip to main content

TR NEWS UP-UK

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मुजफ्फरनगर इकाई का शपथ ग्रहण संपन्न

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मुजफ्फरनगर जनपद की जिला इकाई युवा जिला इकाई एवं नगर इकाई का शानदार शपथ ग्रहण समारोह रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ l

शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंचन एवं प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री नवीन मक्कड़ की उपस्थिति में मुजफ्फरनगर जनपद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दवा व्यापारी शशि राज गुप्ता ने की l कार्यक्रम का सफल संचालन मुजफ्फरनगर नगर इकाई के महामंत्री मनीष बंसल ने किया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि आज के शपथ ग्रहण समारोह में मुजफ्फरनगर जनपद की जिला इकाई के पंद्रह पदाधिकारी युवा इकाई के पंद्रह पदाधिकारी नगर इकाई के पंद्रह पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर नगर के बंजारों की ग्यारह पदाधिकारीयों को मिलाकर कुल छप्पन पदाधिकारीयों ने शपथ ग्रहण की है। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने क्रमवार सभी इकाइयों के पदाधिकारीयों को बुलाकर व्यापारियों के हितों के लिए सच्ची निष्ठा के साथ काम करने की शपथ दिलाई। सभी व्यापारियों ने शपथ ली कि वह सच्ची निष्ठा के साथ व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे।

शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारीयों में अरुण प्रताप सिंह आवेश चौधरी विकास अग्रवाल निखिल मित्तल सराफ राजकुमार कालरा संजीव संगम अमित गोयल पवन मित्तल रण सिंह चौहान अनमोल रतन छाबड़ा सतीश मलिक दिनेश त्यागी विपिन चौधरी विनोद कुमार कपिल कुमार गुप्ता एडवोकेट नीरज चौधरी मनीष बालियान विशाल रॉयल नीतुल कुमार पाल रितिक सिंह पुरू करनवाल शोभित धीमान हर्ष नेगी अमित राज इंद्रजीत सिंह धवन सचिन गोयल विक्रांत शर्मा मनीष बंसल कुशाग्र शर्मा प्रवीण चौधरी अंकुर गुप्ता अमित गुप्ता अंकुर जैन हेमंत ग्रोवर अनमोल जिंदल आदेश संगल सीताराम त्यागी पंकज जैन अनुज आर्य एडवोकेट शिवम तायल ज्ञान प्रकाश अरोड़ा सरदार कुलविंदर सिंह भारत अरोरा मोहित नागपाल रमेश पांचाल मयंक अग्रवाल मनोज पाल तपेश त्यागी अजय गुप्ता विपिन सिंगल आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *