Taja Report

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महासचिव बने राजकुमार कालरा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है।  संगठन के जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह में अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ व्यापारी राजकुमार कालरा को जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया।

राजकुमार कालरा ने अपनी पूर्ण आस्था उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत होने पर मुझे बहुत खुशी है इस संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष व्यापारियों के सबसे बड़े नेता एवं सबसे पुराने नेता श्री बनवारी लाल कंछल है जिन्होंने व्यापारियों के हित में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है बनवारी लाल कछल जी ने कई सफल एवं अभूतपूर्व कार्य व्यापारियों के हितों में सरकार के माध्यम से कराए हैं। अब आगे हम भी व्यापारियों के वरिष्ठ नेता बनवारी लाल कछल जी के साथ व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह वरिष्ठ जिला महामंत्री निखिल सर्राफ, जिला कोषाध्यक्ष अमित गोयल एवं नगर मंत्री हेमंत ग्रोवर उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *