मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) द्वारा एक ज्ञापन वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष अशोक कंसल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधिकारी को दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि व्यापारियों व उद्यमियों ने ईमानदारी से अपने करों का भुगतान करके सरकार के खजाने रुपयों से भर दिये है। सरकार को भी इन व्यापारियों व उद्यमियों की कुछ समस्याएं दूर करनी चाहिए, जो निम्न प्रकार है।
(1) क्योंकि व्यापारी सरकार का कलैक्टिव एजेंट है। सरकार को तरह-तरह का टैक्स इकठ्ठा करके देता है। इसलिये पंजीकृत व्यापारियों को 60 वर्ष के बाद (बिना रूपये दिये) पेंशन मिलनी चाहिए तथा उन व्यापारियों का आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए।
(2) विभिन्न चुनावों यथा एम.एल.ए. एम.पी. जिला पंचायत, नगरपालिका परिषद व उपचुनावों में पूरे प्रदेश में मंडियों का अधिग्रहण महीनों के लिए प्रथम चरण के चुनाव में कर लिया जाता है। जिससे व्यापारी का काम महीनों तक ठप्प हो जाता है तथा मंडी समिति द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जाती है। अब बसे भी नवीन मंडी स्थल से ही भेजी जाने लगी है फलस्वरूप मंडियों को कई दिनों के लिए बंद करना पड़ता है। केन्द्रीय व प्रदेश चुनाव आयोग अपनी जगह खरीदकर वहां पर मतगणना करायें व मशीन या मतपेटी रखे या अन्यत्र डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज स्टेडियम, वेयर हाऊस आदि में अपनी मशीन रखे। वहीं मतगणना करायें।
(3) अग्निशमन विभाग द्वारा कमर्शियल दुकानों में आग बुझाने के रूपये व्यापारियों से नहीं मांगने चाहिए। यह सुविधा सरकार की ओर से बिल्कुल मुफ्त होनी चाहिए। क्योंकि व्यापारी का आग लगने से पहले ही बहुत नुकसान हो चुका होता है। अन्य दुर्घटनाओ की तरह सरकार को व्यापारियों की मदद करनी चाहिए। आग लगना व्यापारी का निजी मामला नहीं है।
(4) मेरठ से मुजफ्फरनगर रेपिडरेल का विस्तार होना चाहिए। एक्सप्रेसवे मु0नगर, रूड़की व हरिद्वार तक बढ़ना चाहिए।
(5) मुजफ्फरनगर में एलोपेथी सरकारी मेडिकल कॉलेज खुलना चाहिए।
(6) प्रदेश में इस समय केवल 2 लैब है जबकि पूरे देश में 31 लैब है। प्रदेश में कमीश्नरी स्तर पर कम से कम एक लैब होनी चाहिए ताकि व्यापारी जो समान बेच रहा है उसकी जांच करा सके। क्योकि व्यापारी एक समान बेचता है तो 99 समान खरीदता भी है।
(7) अध्यापक, कलाकारों आदि की भांति सरकार व्यापारियों को भी राज्यसभा व विधानपरिषद में मनोनित करें ताकि व्यापारी अपनी आवाज वहां उठा सके।
ज्ञापन देने वालों में अशोक कंसल प्रदेश वरिष्ठउपाध्यक्ष / पूर्व विधायक, श्यामसिंह सैनी जिला महामंत्री, अजय सिंघल, प्रवीण खेड़ा, स० सुलक्खन सिंह, दिनेश बंसल, बाबुराम मलिक, राजेश जैन, संजय मित्तल, हिमांशु कौशिक, अजय गुप्ता, अनिल तायल, पंकज अपवेजा, अमित मित्तल, बिजेन्द्र धीमान, हर्षवर्धन बंसल, अभिजीत गंभीर, प्रियांक गुप्ता, अमित गर्ग एडवोकेट, शशांक त्यागी, अलका शर्मा, अंजू शर्मा, रूपक शुक्ला, रोशनी पंचाल, मयंक अग्रवाल, शोभित गुप्ता, रजत गुप्ता, प्रवीण जैन, प्रमोद अरोरा शामिल रहे।


