उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप, भोकरहेड़ी में भी महसूस हुएझटके
मुजफ्फरनगर। मंगलवार रात करीब 10:23 बजे उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.9 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है।
उपलब्ध भूकंप सूचना के अनुसार इसका केंद्र जोशीमठ से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण में था और गहराई लगभग 13 किलोमीटर दर्ज की गई।
भूकंप के झटके शहर और जिले में भी महसूस किए जाने की सूचना है। अचानक धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। आधिकारिक भूकंप रिकॉर्ड में अपडेट आने के साथ आंकड़ों में बदलाव संभव है।
दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
मंगलवार रात करीब 10:30 बजे दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में धरती हिली। झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।


