Taja Report

उत्तराखंड में कांग्रेस को लगे दो बड़े करारे झटके

देहरादून । कांग्रेस को आज दो बड़े झटके लगे। सुबह कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेनि) के बेटे मनीष को भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई।
दूसरी ओर कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राजनीतिक द्वेष के चलते ईडी कार्रवाई हुई, लेकिन पार्टी की तरफ से ना तो कोई प्रतिक्रिया आई और न ही किसी ने मुझे इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। ऐसे में वे पार्टी से इस्तीफा दे रही हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *