Skip to main content

TR NEWS UP-UK

उत्तराखंड बार्डर पर भी चैकिंग, बिना रजिस्ट्रेशन चार धाम यात्रा पर प्रवेश नहीं

हरिद्वार । गर्मी और चार धाम यात्रा पर पर्यटकों की भीड़ को काबू करने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद की सीमाओं पर बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की गई है। यात्रा पर बिना रजिस्ट्रेशन के जाने वाले वाहनों को हरिद्वार में रोका जा रहा है। चार धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते फिलहाल 19 मई तक आफ लाइन रजिस्ट्रेशन को बंद किया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से ऋषिकुल मैदान में आफ लाइन रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया है। हरिद्वार पुलिस ने चारधाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों एवं आम जनमानस से अपील है कि वह सकारात्मक व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। उत्तराखंड में चारधाम के कपाट खुलने के पश्चात यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड के बीच उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किए हैं। जनपद के नारसन एवं चिडियापुर समेत चयनित किए गए बार्डर्स पर नियुक्त फोर्स ने वाहनों के कागजात चेक करने के पश्चात चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन एवं ग्रीन कार्ड धारक वाहनों को ही चारधाम यात्रा के लिए बार्डर से छोडा जा रहा है। जिन यात्रियों एवं वाहन ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नहीं की गई है उन्हें आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *