Skip to main content

TR NEWS UP-UK

उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित 50 अध्यापकों को सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विकास भवन में शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने पुष्प देकर स्वागत किया‚ उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले चयनित 50 अध्यापकों को प्रमाण एवं सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित समस्त अध्यापकों कों सम्बोधित करते हुए कहा गया कि आप देश का भविष्य संवार रहे है इस कार्य में अपने दायित्वो का भली प्रकार निर्वहन करे जिससे कि सरकारी स्कूलों में पढनें वाले बच्चें भी कान्वेट स्कूलों के बच्चों की तरह ही आगे बढ सकें, उन्होंने कहा कि प्रत्येक अध्यापक को अपने प्रतिदिन का टाइम टेबल बनाकर बच्चों को पढाना चाहिये तथा बच्चों को पढानें में अपने सहयोगी अध्यापकों का सहयोग लेकर उन्हे आगे बढने की प्रेरणा देनी चाहियें। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा उपस्थित सभी अध्यापको को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी अध्यापक को शासन द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ही बच्चों को पढायें तथा शासन द्वारा जो प्रशिक्षण आपकों दिये जा रहे उनकों स्कूलों में पढ रहे बच्चों तक अनिवार्य रूप से पहुचायां जायें जिससें कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता सिद्ध हो। कार्यक्रम के अन्त में जिला समन्वयक सुशील कुमार द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं अध्यापकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनायें देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन इरशाद अहमद ए0आर0पी0 द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी खतौली पंकज अग्रवाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहपुर संजय भारती, खण्ड शिक्षा अधिकारी जानसठ राकेश गौड, एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर ध्यानचन्द्र तथा एस0आार0जी उषा रानी, विनीत कुमार, तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सतेन्द्र कुमार, रिषभ कुमार एवं अंशुल कुमार उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *