Skip to main content

TR NEWS UP-UK

उज्जैन में शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से पहले जमकर हंगामा: पथराव व आंसूगैस

उज्जैन। उज्जैन में शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से पहले जमकर हंगामा हो गया। सिंहस्थ की तैयारी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन मस्जिद का एक हिस्सा हटाने पहुंचा था, तभी भीड़ ने विरोध शुरू कर दिया।
मामला अब्दालपुरा इलाके का है। कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 900 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसी दायरे में शाही मस्जिद आ रही है। रविवार रात JCB और पोकलैंड के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। महिलाओं ने भी प्रदर्शन किया।

प्रशासन ने 2000 से 2500 जवान और RAF तैनात की। मस्जिद के 500 मीटर दायरे में बैरिकेडिंग कर दी गई। सोमवार को फिर विरोध भड़क गया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। SP प्रदीप शर्मा का कहना है शहर में अलर्ट है, अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं मुस्लिम समाज में दो मत हैं, एक गुट खुद हिस्सा हटाने को तैयार है, दूसरा विरोध में है। एक पक्ष इंदौर हाईकोर्ट भी गया है, जिसकी आज सुनवाई है।

फिलहाल इलाके में तनाव है लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *