- मुजफ्फरनगर। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय व ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाऊस का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
अवगत कराना है कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आज दिनांक 05.02.2024 को जिलाधिकारी श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम अधिकारीगण द्वारा लोकसभा निर्वाचन हेतु की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी गाईडलाइंस व प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन हो। इसके उपरान्त जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाऊस का निरीक्षण कर ईवीएम के रखरखाव को चेक किया तथा लॉग बुक एवं सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया जो क्रियाशील पाए गये। तदोपरान्त अग्निशमन उपकरणों व सुरक्षा सम्बन्धित उपकरणों को चेक करते हुए वेयर हाऊस की सुरक्षा में लगे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद व अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

