नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हंगामा हुआ। गुस्साई भीड़ ने EVM और VVPT तालाब में फेंक दी। पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज किया। जाधवपुर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुलताई में बूथ संख्या 40, 41 पर भीड़ ने कथित तौर पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन को पानी में फेंक दिया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
एक्जिट पोल: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा है कि एग्जिट और ओपिनियन पोल शनिवार सांय साढ़े छह बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसका उल्लंघन करने पर दो वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों दंड दिए जा सकते हैं।
हमला: पश्चिम बंगाल में जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भांगर के सतुलिया इलाके में टीएमसी पर आईएसएफ और सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगा है. टीएमसी समर्थकों पर बम से हमला करने का आरोप है. इस घटना में कथित तौर पर कई आईएसएफ कर्मी और समर्थक घायल हो गए। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया. उन्होंने बूथ के सामने जमा भीड़ को पीछे हटाने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया।
बूथ पर मौत : बलिया में पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग की मौत,वोट देने के लिए लाइन में लगे थे बुजुर्ग,डॉक्टर के मुताबिक़ गर्मी की वजह से मौत हुई।

