Taja Report

ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

मुजफ्फरनगर। शहर और जिले में ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की गई। पुलिस दिन निकलने से पहले ही तैनात रही। हनुमान चौक से लेकर ईदगाह चौकी तक सभी रास्तों पर बेरिगेटिंग कर चाक चौबंद सुरक्षा की गई थी। डीएम उमेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा अन्य अधिकारियों के साथ खद ईदगाह पर मौजूद रहे। सांसद हरेन्द्र मलिक और वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा ने भी लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की गई और लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। शहर काजी तन्वीर आलम, मुफ्ती जुल्फिकार व गौहर सिद्दीकी आदि ने अधिकारियों का स्वागत किया।

मुजफ्फरनगर में ईद-उल-फितर के मौके पर शहर की ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह में नमाजियों का आना शुरू हो गया था, जहां तय समय पर इमाम ने नमाज अदा कराई और देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की गई। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। वहीं प्रशासन की ओर से भी शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *