मुजफ्फरनगर । रक्षाबंधन को लेकर बाजार में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। घरों में पर्व की तैयारियों में लोग जुटे हुए हैं। हालांकि इस बार सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण व्रत भी रहेगा।
इस बार रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा की तिथि 19 अगस्त को सुबह 3 बजकर 5 मिनट से होगी और रात 11 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी। यानी कि रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त हो ही मनाया जाना सर्वसम्मत होगा। साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है, क्योंकि इस दिन पूर्णिमा होने की वजह से यह तिथि महालक्ष्मी की पूजा से जुड़ी मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा 18 अगस्त की रात को 2 बजकर 21 मिनट से लग जाएगी और अगले दिन 19 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। यानी कि रक्षाबंधन के दिन भ्रदा का साया रहेगा। लेकिन जानकार बता रहे हैं कि इस बार भद्रा पातल में रहेगी, इसलिए उसका उतना असर नहीं होगा और आप जब चाहें राखी बांध सकते हैं। लेकिन राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। उसके बाद शाम में भी बहनें अपने भाइयों को 6 बजकर 39 मिनट से 8 बजकर 52 मिनट तक राखी बांध सकती हैं। वैसे दिन भर राखी का मुहूर्त रहेगा।

