लखनऊ । जौनपुर से करीब दस किलोमीटर दूर स्थित माधोपट्टी गांव अफसर पैदा करने वाली फैक्ट्री के नाम से मशहूर है। गांव में करीब 75 परिवार हैं और करीब हर परिवार में एक आईएएस, आईपीएस या पीसीएस अधिकारी है । इस गांव से 50 से अधिक आईएएस, आईपीएस और आईआरएस निकले और देश के अलग-अलग राज्यों में कार्यरत हैं। इसके अलावा गांव से निकले पीसीएस, पीपीएस, इंजीनियर, कई एमबीबीएस, वैज्ञानिक भी हैं, जो अलग-अलग राज्यों में सेवाएं दे रहे हैं।
Author: Taja Report
Views: 20

