Skip to main content

TR NEWS UP-UK

इस्राइल ने हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला को मार गिराया

नई दिल्ली। इस्राइल युद्ध में हिजबुल्ला का प्रमुख हसन नसरल्ला मारा गया है। इस्राइली सेना ने इसकी पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा है कि ‘हसन नसरल्ला अब कभी दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा’।

जंग के बीच इस्राइली सेना ने शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। अब इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि उनके हमले में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला और हिजबुल्ला के दक्षिणी मोर्चे का प्रमुख अली काराकी कई अन्य कमांडर्स के साथ मारा गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *