Skip to main content

TR NEWS UP-UK

इन राशियों पर रहेगा बालाजी महाराज का आशीर्वाद, पंचांग एवं राशिफल

*आज का पंचांग राशिफल*

25-मई-2024 दिन *शनिवार* विक्रम संवत 2081(ग्रीष्म ऋतु) *(कालयुक्त संवत)* शकसंवत 1946 *सूर्योदय 05:26 सूर्यास्त 19:03 सूर्य- राशि (वृषभ) उत्तरायण*

 

*श्री गणेश चतुर्थी व्रत कल रहेगा।*

 

मित्रों आज *ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष* कि *द्वितीया* तिथि है आज का नक्षत्र *ज्येष्ठ10:38/मूल* है आज चन्द्रमा *वृश्चिक/धनु* राशि में है आज दिशाशूल :- पूर्व दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो *उडद* का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का *राहुकाल 09:00 से 10:30* तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे! *गडमूल चल रहे हैं!*

 

*शुक्र व गुरू अस्त चल रहे हैं!*_____________________

 

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज आप अपने गृह निर्माण से जुड़े कुछ कार्य को करवा सकते हैं। प्रेम जीवन में आज कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे आपका जीवन साथी के साथ टकराव हो सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे आपका मानसिक बोझ कम होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को शत्रु के कारण हानि पहुंच सकती है जिसके कारण उन्हें मानसिक तनाव रहेगा।

 

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो):- व्यवसाय में कुछ परिवर्तन जैसी स्थितियां कुछ समय से चल रही हैं। उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। जल्दी ही उचित परिणाम सामने आएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के संबंध वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे रहेंगे। माता अथवा परिवार के वरिष्ठ सदस्य के साथ नोकझोंक हो सकती है। गुस्से के समय अपनी वाणी को कड़वा ना होने दें। आपकी एकमात्र समस्या यह रहेगी कि आप अपने दिमाग में लगातार आते रहने वाले विचारों की बाढ़ में उलझे से रहेंगे।

 

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-कार्यक्षेत्र में आपका विरोध हो सकता है। आपको किसी की बातों से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।

 

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो):-नौकरी कर रहे जातक अपने उच्चाधिकारियों के साथ संबंधों में खटास न आने दे। आज का दिन आपके लिए बहुत आत्मविश्वास से भरा हुआ रहेगा। कुछ कामों के मामले में आपको अपने सहयोगियों से पूरी मदद मिलेगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर मन में उदासी रह सकती है। मन में निर्णय लेने की शक्ति का अभाव रहेगा।

 

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे):-प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें। रचनात्मक कार्यों में पूर्ण सफल रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है लेकिन व्यर्थ की यात्राओं को टालने की कोशिश करें। हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज महत्वपूर्ण अवसर गंवा सकते हैं। वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करें तो लाभकारी रहेगा। गुस्सा आने पर, बहस करने से बचें।

 

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो):-शत्रु बलहीन रहेंगे और आज का दिन उन्नतिकारक है। आय और सम्पति के लिए शुभ दिन है। आज आपको कहीं से बकाया धन की प्र‍ाप्ति हो सकती है। ऐसा होने से आपके रुके पड़े काम अब पटरी पर आ सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है। मुश्किलों से लड़ने का आपका स्वभाव आपको जिंदगी में कामयाबी दिलाएगाा। अनुभवी लोगों के संपर्क में रहिए आपको लाभ मिलेगा।

 

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज किसी कार्य को लेकर उलझन महसूस करेंगे और आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। तनाव को कम करने के लिए आपका मेडिटेशन करना अच्छा रहेगा। जो लोग विवाह के लिए उत्सुक हैं या वैवाहिक उम्र के हैं तो उनकी बात विवाह तक पहुंच सकती है। आज के दिन उधार वापस मिलने के योग हैं और आपका रुका पैसा वापस आ सकता है।

 

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु):-आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथ ही प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग आपकी उन्नति में सहायक सिद्ध होगा। कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में मनोनुकूल लाभ प्राप्त होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा।

 

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-अचानक बढ़ रहे खर्चे बजट को गड़बड़ा सकते हैं। मन को स्वस्थ और शांत चित रखने का प्रयास करें। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। आपको शारीरिक क्षमताओं के अलावा मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार लाने की दिशा में काम करना चाहिए। आज धार्मिक कार्य में रूचि बनी रहेगी। अधिक मेहनत के बावजूद आपके बने-बनाए कार्यों में रुकावटें आएंगी। किसी नजदीकी की धन से मदद करनी पड़ सकती है आप इंकार नहीं कर पाएंगे।

 

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि):-आज आपका गृहस्थ जीवन सुखमय ओर उत्तम रहेगा। करियर में अपेक्षित प्रगति होगी। कोई बड़ा राजनीतिक पद मिल सकता है। निवेश का कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। घर परिवार में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्रा का विचार अभी त्याग दें। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

 

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा):-आप लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। शेयर्स व तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी से काम करें। रुपए पैसे के मामले में किसी पर भरोसा या विश्वास करना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। जिन महत्वपूर्ण कार्यों में बार-बार विलंब हो रहा है उन्हें अच्छे से करने के लिए कार्यों की सूची बनाये और मामलों को सुलझाएं। मेहमानों के आने से व्यस्तता बढ़ेगी।

 

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावनाएं भी प्रबल हैं। व्यवहार में संयम का भाव बनाए रखें। किसी के साथ भी कटु शब्दों का प्रयोग बिलकुल न करें। हेल्थ को लेकर स्थितियां अनुकूल है। परिवार के भविष्य की चिंता रहेगी। घरेलू सुख साधनों में वृद्धि होगी, खर्च बढ़ने से तनाव महसूस हो सकता है। शादी के इच्छुक लोगों के लिए विवाहवार्ता आज आगे बढ़ सकती है। यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

 

*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *